दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन का सफर भी यात्रियों को भाने लगा है। यह वजह है कि पहली बार इसमें एक दिन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 50 हजार के ऊपर पहुंच गई। यह पहला मौका है जब एक दिन में इतने यात्रियों ने सफर किया है। मेट्रो की माने तो औसतन 36 से 37 हजार लोग रोजाना इससे सफर करते है।
बीते 12 अगस्त को एक दिन में अब तक सबसे अधिक रिकॉर्ड 50,077 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर सफर किया। इससे पहले सबसे अधिक एक दिन में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने बीते दिनों ऑटो टैक्सी हड़ताल के दौरान इससे सफर किया था। 12 अगस्त को अचानक से बढ़ी इस संख्या के लिए लोग वीकंड पर लंबी छुट्टी को कारण बता रहे है।
एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर यात्रियों की बढ़ती इस संख्या के लिए मेट्रो कई वजह मानता है। उनके मुताबिक एयरलाइंस कंपनियों की चेक इन सुविधा होने से भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से जेट एयरवेज और एयर इंडिया के लिए चेक इन की भी सुविधा दी जाती है। यह सुविधा यात्रियों को भाने लगी है।
शुक्रवार से अब तीन दिन की छुट्टी हो गई है। इससे लोग छुट्टियां माने के दिल्ली से बाहर जा रहे है। इसलिए भी एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बताते चले कि फिलहाल मेट्रो सिर्फ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टविटी देता है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए नई मजेंटा लाइन पर बन रही है। यह दिसंबर 2016 तक बनकर तैयार होगी।