फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में घुलने लगा जहर: NCR में ग्रेनो के बाद राजधानी सबसे अधिक प्रदूषित, कई इलाकों में गंभीर श्रेणी में पहुंची

Fri, 13 Oct 2023 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मुंडका में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया, यहां एक्यूआई 387 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे गंभीर श्रेणी की ओर रुख कर रही है। शुक्रवार को हवा और खराब हो गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया। यह बृहस्पतिवार के मुकाबले 36 सूचकांक अधिक रहा। वहीं, कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। 

विज्ञापन

कुछ दिनों से हवा में मिल रही राहत के बाद शुक्रवार को खराब श्रेणी में रही। हवाओं की दिशा बदलने से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को हवा इस माह में सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा में नमी कम होने से प्रदूषण कण सघन हो रहे हैं। वहीं, पड़ोसी राज्यों में पराली जलने से हवा दूषित हो रही है।

सात इलाकों में एक्यूआई 300 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मुंडका में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया, यहां एक्यूआई 387 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। वहीं, बवाना व मथुरा रोड में 378, एनएसआईटी द्वारका में 333, नरेला में 338, वजीरपुर में 326 व रोहिणी में 309 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहले चरण की बंदिशें लागू हैं। वायु प्रदूषण का संकट धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। ऐसे में अगर दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार जाता है तो दिल्ली में ग्रेप के चरण दो के नियम लागू हो सकते हैं।

रविवार तक खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार शुक्रवार को हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पुर्व की ओर रहा। वहीं, हवा चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से गति से चली। इसी तरह हवा शनिवार को हवा उत्तर पश्चिम से पश्चिम की दिशा से आएंगी, इससे हवा खराब श्रेणी रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति आठ से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बुंदा-बांदी हो सकती है। इससे हवा रविवार को उत्तर पश्चिम से उत्तर पूर्व की दिशा से आएंगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक आने वाले छह दिनों में हवा खराब से मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित
एनसीआर के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा में 288, नोएडा में 250, गाजियाबाद में 218, फरीदाबाद में 218 व गुरुग्राम में 144 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें