फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण फिर बढ़ा, 304 एक्यूआइ के साथ सबसे खराब रही नोएडा की हवा

Mon, 30 May 2022 05:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब होती जा रही है। यहां की हवा पिछले 24 घंटे में बहुत की खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 273 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 252, गाजियाबाद 267, ग्रेटर नोएडा 266, गुरुग्राम 254 व नोएडा का 304 एक्यूआइ रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की हवा बीते 24 घंटे में खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि रविवार की शाम को बदले मौसम मिजाज का असर वायु गुणवत्ता पर पड़ सकता है। हालांकि, अगले 24 घंटे में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 273 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 252, गाजियाबाद 267, ग्रेटर नोएडा 266, गुरुग्राम 254 व नोएडा का 304 एक्यूआइ रहा।
 
सफर इंडिया का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में इस समय पीएम 10 का स्तर अधिक होने की वजह से प्रदूषण का स्तर अधिक बना हुआ है। हालांकि, अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार अधिक होने की वजह से प्रदूषक फैलेंगे। इस वजह से हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। बीते 24 घंटे में पीएम 10 का स्तर 294 व पीएम 2.5 का स्तर 74 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें