फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहने लायक नहीं दिल्ली!: हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार, सर्वाधिक इलाकों में AQI 300 पार; तीन दिन संकट बरकरार

Mon, 22 Jan 2024 07:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 23 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें नेहरू नगर इलाके का सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 369 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। विवेक विहार में 366, जहांगीरपुरी में 365, आनंद विहार में 361, ओखला फेज-दो व पंजाबी बाग में 350 वायु सूचकांक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस तरह की स्थिति बृहस्पतिवार तक बनी रह सकती है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले 15 वायु सूचकांक कम रहा। सुबह कई इलाकों में घना कोहरा रहा, वहीं दोपहर में धूप अच्छी खिली। ऐसे में सर्वाधिक इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा चार इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति कम होने से और प्रदूषक कण संघन हो गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को हवा औसतन चार किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पूर्व की ओर से चली। वहीं, मंगलवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस दौरान सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति चार से छह किमी रहने के आसार है। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। वहीं, हवा की गति औसतन चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी।

नेहरू नगर रहा सर्वाधिक प्रदूषित इलाका
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 23 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें नेहरू नगर इलाके का सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 369 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। विवेक विहार में 366, जहांगीरपुरी में 365, आनंद विहार में 361, ओखला फेज-दो व पंजाबी बाग में 350 वायु सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, चार इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। इनमें दिलशाद गार्डन में 271, आईटीओ में 259, रोहिणी में 239 व डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 231 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली व फरीदाबाद रहा सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली व फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 333 रहा, बेहद जोकि खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा 291, गुरुग्राम में 245, गाजियाबाद में 274 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें