फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS: शुगर रोगियों को मुफ्त मिलेगा इंसुलिन, जानें कहां, कैसे मिलेगी; रोजाना सुबह नौ से पांच तक खुलेगा काउंटर

Tue, 14 Nov 2023 06:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुफ्त इंसुलिन को हासिल करने के लिए एम्स के डॉक्टरों को मरीज के पर्ची पर लिखना होगा कि उन्हें कहीं और से दवा नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन
एम्स गरीब मधुमेह के रोगियों को मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध करवाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स गरीब मधुमेह के रोगियों को मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए न्यू राज कुमारी अमृत कौर ओपीडी के सामने अमृत फार्मेसी में दो नए काउंटर खोले हैं। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मंगलवार से इस सुविधा की शुरूआत हो गई। पहले दिन कई मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

विज्ञापन

इस सेवा का शुभारंभ करते हुए एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने कहा कि यह उन मरीजों को राहत देगा, जिन्हें एम्स के डॉक्टरों ने इंसुलिन के लिए लिखा हो। मुफ्त इंसुलिन देने के लिए काउंटर रोजाना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा। यहां इंसुलिन की शीशियों को सुरक्षित ले जाने व रखने के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। वहीं दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को बर्फ का पैक भी दिया जाएगा जिनमें इन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा।

इन मुफ्त इंसुलिन को हासिल करने के लिए एम्स के डॉक्टरों को मरीज के पर्ची पर लिखना होगा कि उन्हें कहीं और से दवा नहीं मिल रही है। शुरुआती दौर में मरीजों को एक माह के लिए इंसुलिन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसे आगे चलकर दो से तीन माह तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

वहीं इस मौके पर एम्स के एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. निखिल टंडन ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2030 तक हर मरीज तक मधुमेह की दवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इन काउंटर की मदद से जरूरतमंद मरीजों तक मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जीवन भर इंसुलिन के इंजेक्शन लेने वाले टाइप-1, टाइप-2 या किसी अन्य प्रकार के मधुमेह रोगियों को इंसुलिन के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में काफी लोग आर्थिक तंगी के कारण यह सुविधा नहीं ले पाते। यह कोशिश उनके लिए मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

वहीं, एम्स मीडिया प्रमुख डॉ. रीमा दादा ने बताया कि खराब जीवन शैली के कारण काफी लोग मधुमेह के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इंसुलिन की मांग बढ़ गई है। यह इंसुलिन 90 रुपये की आती है जिसे रोज लेना होता है। ऐसे में सभी लोग इसे रोज नहीं ले पाते अब इसे मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही मरीजों को बताया जाएगा कि इन दवा को कैसे सुरक्षित रखनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें