फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: गैर कोरोना रोगियों के लिए शुरू हुआ एम्स ट्रामा सेंटर, आखिरी कोरोना मरीज भी हुआ डिस्चार्ज

Sat, 12 Mar 2022 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा ने बताया कि बीते माह एम्स के मुख्य परिसर से ट्रामा सेवाओं को स्थानांतरित किया गया था। हालांकि अभी तक ट्रामा की आपातकालीन सेवाएं मुख्य परिसर से ही संचालित हो रही थी लेकिन शनिवार से यह व्यवस्था पहले की तरह ट्रामा सेंटर में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स का ट्रामा सेंटर नान कोविड रोगियों के लिए शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का ट्रामा सेंटर शनिवार देर शाम से गैर कोविड रोगियों के लिए शुरू हुआ। यहां कोरोना संक्रमण का अब एक भी केस नहीं है। आखिरी मरीज को भी स्वस्थ घोषित करने के बाद एम्स ने कोविड वार्ड को खाली घोषित किया। करीब तीन महीने बाद एम्स के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। मरीज न होने की वजह से अस्पताल की सेवाओं को अब गैर कोविड रोगियों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन

 
ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा ने बताया कि बीते माह एम्स के मुख्य परिसर से ट्रामा सेवाओं को स्थानांतरित किया गया था। हालांकि अभी तक ट्रामा की आपातकालीन सेवाएं मुख्य परिसर से ही संचालित हो रही थी लेकिन शनिवार से यह व्यवस्था पहले की तरह ट्रामा सेंटर में शुरू कर दी गई है।

साल 2020 के बाद पहली बार दिल्ली एम्स का ट्रामा सेंटर गैर कोविड रोगियों के लिए पूरी तरह से संचालित किया जा रहा है जिसका सबसे बड़ा फायदा सड़क दुर्घटना या अन्य किसी घटना में घायलों को समय पर उपचार मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें