फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एम्स प्रशासन ने रेजिडेंट डॉक्टरों से अपनी ड्यूटी पर लौटने की अपील की, मरीज हित में काम पर लौटने को कहा

Wed, 21 Aug 2024 01:16 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Doctors Strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को भी जारी है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक ने AIIMS नई दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों से तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने की अपील की है ताकि रोगी देखभाल सेवाएं सामान्य हो सकें।

विज्ञापन


एम्स प्रशासन ने रेजिडेंट डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की। साथ ही समस्या का हल निकालने के लिए डीन (अकादमी) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। एम्स प्रशासन ने जारी पत्र में कहा कि एम्स देशभर के सभी स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा का पक्षधर है। वह उनके साथ खड़ा है। डॉक्टर के तौर पर उनका कर्तव्य है कि कोई भी मरीज बिना उपचार के वापस नहीं लौटे। केंद्र सरकार स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे लेकर सकारात्मक निर्देश दिया है। हमारी अपील है कि सभी रेजिडेंट डॉक्टर काम पर वापस लौट आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें