इंजीनियर राशिद ने दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने इस याचिका को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को नोटिस जारी किया है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने जेल में बंद कश्मीरी सांसद राशिद इंजीनियर की नियमित जमानत की मांग वाली अर्जी पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
शेख अब्दुल रशीद, जिन्हें इंजीनियर रशीद के नाम से जाना जाता है, को 2017 के जम्मू-कश्मीर आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला में पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला को हराया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) चंदर जीत सिंह ने 20 अगस्त को एनआईए को नोटिस जारी किया। 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने इससे पहले 5 जुलाई को पद की शपथ लेने के लिए राशिद को हिरासत में पैरोल दी थी। कथित आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए द्वारा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाए जाने के बाद राशिद 2019 से जेल में है। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।