फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका बंद करने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 May 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • महिलाओं ने शराब ठेके के बाहर ढोलक-चिमटा लेकर गाए भजन
  • कुछ समय पहले खुली है शराब की दुकान
विज्ञापन
शराब की दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 46 की हुडा मार्केट में खोली गई शराब की दुकान बंद करने के लिए विरोध शुरू हो गया है। रविवार को सेक्टर 46 के लोगों ने शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


दुकान को बंद कराने के लिए वहां पहुंची सेक्टर की महिलाओं ने विरोध स्वरूप हाथों में ढोलक और चिमटा लेकर ठेके के सामने बैठकर भजन गाए। कुछ समय पहले ही सेक्टर 46 हुडा मार्केट में शराब की दुकान खुली है।
Trending Videos
विज्ञापन

बोतल हाथों में लेकर खुले में शराब पीते रहते हैं

ढोलक बजा कर शराब की दुकान का विरोध की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दर्शन करने पहुंचे सेक्टर 46 निवसी देवेंद्र यादव, राजेश, मनीष, नूतन, महक ने बताया कि मार्केट में महिलाएं, बच्चे खरीदारी करने के लिए आते हैं। लोग यहां बोतल हाथों में लेकर खुले में शराब पीते रहते हैं। शराब के नशे में उल्टी सीधी बातें करते हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।   लोगों ने कहा कि वह यहां से शराब की दुकान हटवाकर ही दम लेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शराब ठेका संचालक से भी इसे हटाने की मांग की। जिस पर संचालक ने कहा कि वह प्रशासन से बात करेंगे, यदि प्रशासन इसे स्थानांतरित करने को तैयार हो जाता है तो कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें