फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश के बूंदें  

Mon, 09 May 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Summer
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तापमान फिर 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो-तीन दिन में 2-4 डिग्री तक तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन


साथ ही हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 9-10 मई को आंधी-बारिश केसाथ ओले और जम्मू-कश्मीर में 11-12 को भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी है।

एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी में सोमवार-मंगलवार को आंधी के साथ बिजली भी चमकेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि 13-14 मई को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है।
Trending Videos
विज्ञापन

अभी दो दिन और चढ़ेगा पारा

Summer
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली के पालम और हरियाणा के गुडग़ांव केन्द्र पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रहा। दिल्ली के मानक केन्द्र सफदरजंग में तापमान सामान्य से 1 डिग्री ऊपर 39.8 डिग्री रहा। 

फरीदाबाद में अधिकतम तापमान सबसे नीचे 36.9 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सबसे ऊपर 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा न्यूनतम 31 फीसदी और अधिकतम 68 फीसदी दर्ज किया गया।

दिल्ली का 8 मई का मौसम-
अधिकतम तापमान        39.8 डिग्री
न्यूनतम तापमान        25.3 डिग्री
9 मई को सूर्यास्त        7.01 बजे
10 मई को सूर्योदय        5.34 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें