फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naveen Jindal: नुपुर शर्मा के बाद अब नवीन जिंदल को भी सोशल मीडिया पर मिल रहीं धमकियां, दिल्ली पुलिस से संज्ञान लेने की मांग

Tue, 07 Jun 2022 08:02 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

जिंदल ने कहा कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर हमला करने वालों और उनका अपमान करने वालों से सवाल करते हुए ट्वीट किया था और उनका लक्ष्य किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नवीन जिंदल। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मुहम्मद साहब पर विवादित बयान देने के कारण भाजपा से निष्कासित पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें व उनके परिजनों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिंदल ने एक जून को मुहम्मद साहब पर विवादित ट्वीट किया था, जिसके बाद उनपर सोशल मीडिया पर हमला हो रहा है।

विज्ञापन


जिंदल ने ट्विटर पर लिखा, ''मुझे व मेरे परिजनों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हत्या की धमकियां मिल रही हैं। मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करता हूं कि वह इसपर संज्ञान ले।''

रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बयान जारी किया था कि सोशल मीडिया पर जिंदल के विचार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ते हैं और पार्टी की मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा था कि जिंदल ने पार्टी की नीतियों और विचारों के विरुद्ध काम किया था।
विज्ञापन


जिंदल ने कहा कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर हमला करने वालों और उनका अपमान करने वालों से सवाल करते हुए ट्वीट किया था और उनका लक्ष्य किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

लगभग दो दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में रहे जिंदल पहले भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से विवादों में रह चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच भाजपा से निलंबित की जा चुकीं पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है। मुहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने पर उन्हें व उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें