फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस महिला हत्याकांड: आठ दिन बाद हुआ लीना का अंतिम संस्कार, दूतावास की अनुमति से किया गया पोस्टमार्टम

Sat, 28 Oct 2023 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 अक्तूबर को तिलक नगर के दिल्ली नगर निगम स्कूल के पास एक महिला का शव मिला था। उसके हाथ पैर को चेन से बांधे थे और उस पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
स्विस महिला लीना बर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक नगर इलाके में मृत मिली स्विस महिला लीना बर्जर के शव का आखिरकार शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। स्विटजरलैंड दूतावास के अधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस ने डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनके रीति रिवाज से लीना के शव अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 अक्तूबर को तिलक नगर के दिल्ली नगर निगम स्कूल के पास एक महिला का शव मिला था। उसके हाथ पैर को चेन से बांधे थे और उस पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मामले की छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से देर रात शव फेंकने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को जनकपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला की पहचान स्विस महिला लीना बर्जर के रूप में बताया। 

पुलिस ने आरोपी के बताए पहचान पर यकीन करने के लिए स्विटजरलैंड दूतावास से संपर्क किया। उनके जरिए पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई। स्विटजरलैंड दूतावास के अधिकारियों ने उसके परिवार वालों की पहचान कर उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजन के दिल्ली आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन

लेकिन दूतावास अधिकारियों ने बताया कि परिजन दिल्ली आने से इनकार कर दिया है। ऐसे में परिवार वालों के पहचान के बिना लीना बर्जर का पोस्टमार्टम करवाना पुलिस के सामने समस्या थी। पुलिस ने दूतावास के अधिकारियों से समन्वय करते हुए उनसे पोस्टमार्टम करवाने की स्वीकृति मांगी। उनसे अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया। मेडिकल बोर्ड ने शनिवार को शव परीक्षण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें