फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल से बेलून बेच रहा था दीप: दिल्ली में गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटा, एक की मौत; दो जख्मी

Sat, 28 Oct 2023 09:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरती ने बताया कि मामा दीप करीब तीन सालों वह उसके मकान में रह रहे थे। गुब्बारों में हवा डालते हुए उन्हें 40 साल से ज्यादा का समय हो गया था, कभी कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के संगम विहार में शनिवार शाम गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में गुब्बारा बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह साल की मासूम समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त गांव सरकोडा, डेरापुर, रूरा, कानपुर निवासी दीप सिंह (50) के रूप में हुई है। घायल हनीफ अंसारी (35) और छह साल की मासूम का इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, दीप सिंह परिवार के साथ गली नंबर-8ए, जी-ब्लॉक, संगम विहार में किराये पर रहता था। परिवार में पत्नी नीति के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दीप बचपन में ही कानपुर से दिल्ली आ गया था। यहां आने के बाद वह गुब्बारे बेचता था। गुब्बारों में हवा भरने के लिए वह सिलिंडर में केमिकल डालकर गैस बनाता था। 

शनिवार शाम को सिलिंडर में पानी डालकर दीप ने उसमें केमिकल डाला और बंद कर दिया। इसके चंद ही मिनटों बाद धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। वहीं, पास में काम कर रहा हनीफ व खेल रही मासूम भी चपेट में आ गए। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि वहां क्या हुआ। बाद में लोगों को पता चला कि गुब्बारों में हवा भरने वाले दीप सिंह के सिलिंडर में धमाका हुआ है। 
विज्ञापन

आरती ने बताया कि मामा दीप करीब तीन सालों वह उसके मकान में रह रहे थे। गुब्बारों में हवा डालते हुए उन्हें 40 साल से ज्यादा का समय हो गया था, कभी कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें