फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन के बाद दूसरे दिन भी पॉलीथिन का इस्तेमाल

Sat, 23 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैन के बावजूद भी शुक्रवार को बाजारों में पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया। दुकानदारों ने छुप - छुप कर पॉलीथीन में ग्राहकों को सामान दिया। हालांकि प्रशासन का कहना है शहर की अलग - अलग मार्केट में निरीक्षण किया गया। वहां पर कपड़े के थैले में सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे के हरौला मार्केट में दुकानदार पॉलीथिन में ही ग्राहकों को सामान दे रहे थे। यहां पर प्रशासन की टीम भी मौजूद नहीं थी। इस वजह से दुकानदारों को किसी का डर नहीं था।

हरौला के दुकानदार विनीत से जब पूछा गया कि पॉलीथिन बैन हो गई तो तुम पॉलीथिन में सामान क्यों दे रहे हो तो उसने बताया कि कपड़े के बैग महंगे आते हैं। इस वजह से अभी बैग नहीं खरीदे हैं। कुछ दिनों में बैग लेकर आ आएंगे। शहर की दूसरी मार्केट में भी दुकानदारों ने चोरी छुपे पॉलीथिन में ग्राहकों को सामान दिया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि सेक्टर - 27, ब्रह्मपुत्र, इंदिरा मार्केट का दौरा किया था। वहां की दुकानों पर लोग कपड़े के बैग का इस्तेमाल कर रहे थे। दुकानदारों ने ग्राहकों को जागरूक करने के लिए पॉलीथिन बैग की खबरों की कटिंग दुकानों पर लगाई हुई थी। पॉलीथिन बैन को लेकर लगातार अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें