फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से भी होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्र सीयूईटी में 31 मार्च तक और यूनिवर्सिटी पोर्टल पर 10 अप्रैल तक करें आवेदन
विज्ञापन


- यूनिवर्सिटी में पहली प्राथमिकता सीईटी ही रहेगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 20 यूजी प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर से होंगे। बीते साल की तरह इस बार भी दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के बाद दूसरी प्राथमिकता रहेगा। हालांकि, आईपीयू में दाखिले के लिए पहली प्राथमिकता सीईटी ही रहेगी।
सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। ऐसे में वो छात्र जो कि आईपीयू के 20 प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से दाखिला लेना चाहते हैं, वे समर्थ पोटर्ल पर यूजी सीयूईटी के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर दें, जिससे कि वह इन प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से आवेदन करने से वंचित ना रह जाएं। समर्थ पोर्टल के साथ ही आवेदकों को यूनिवर्सिटी के दाखिला पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन करना है। यूनिवर्सिटी का दाखिला पोर्टल 10 अप्रैल तक खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रोग्राम में सीयूईटी के आधार पर होगा दाखिला
जिन प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से दाखिले होंगे उनमें बीसीए, सीएससी योग, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीएड, पैरा मेडिकल प्रोग्राम, बीबीए, बीएजेएमसी, बीएचएमसीटी, बीटेक (बायो टेक), बी फार्मा, बीएससी (एमआईटी), बीएससी (इन्वायरमेंट साइंस), बीएससी (पैकेजिंग टेक्नॉलोजी), बीएससी-एमएससी (ड्यूल डिग्री), बी.कॉम (ऑनर्स), बीएससी(एमटीआर), बीएड (स्पेशल एजुकेशन), चार वर्षीय बीए (अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और लिबरल ऑर्ट्स और बैचलर ऑफ डिजाइन शामिल है। इन कोर्सेज के दाखिले के संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in, https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें