फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयो में अस्मत लूटता रहा दोस्त: चार महीने पहले मिलने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर बार-बार बनाता रहा संबंध

Sun, 22 Oct 2023 09:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी संदीप (21) के रूप में हुई है। आरोपी युवती संग पहले स्कूल में साथ पढ़ता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सविता की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी संदीप (21) के रूप में हुई है। आरोपी युवती संग पहले स्कूल में साथ पढ़ता था।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अब कॉलेज में पढ़ती है। स्कूल के समय संदीप भी उसके साथ ही पढ़ता था। वह पिछले एक साल से उसे जानती है। जून 2023 में आरोपी ने उसे एक ओयो होटल में बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर बार -बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

18 अक्तूबर को आरोपी ने पीड़िता को एक बार फिर होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। लड़की ने घर आकर पिता को सारी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें