पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अब कॉलेज में पढ़ती है। स्कूल के समय संदीप भी उसके साथ ही पढ़ता था। वह पिछले एक साल से उसे जानती है। जून 2023 में आरोपी ने उसे एक ओयो होटल में बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर बार -बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
18 अक्तूबर को आरोपी ने पीड़िता को एक बार फिर होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। लड़की ने घर आकर पिता को सारी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।