बता दें कि सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात आठ बजे टिकरी गांव स्थित एक पीजी में 22 वर्षीय युवती की हत्या की प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी प्रेमी सूरज वर्मा को रविवार शाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार दो-तीन दिन पहले युवती टिकरी गांव में पीजी में रह रहे युवक से मिलने के लिए गुरुग्राम आई थी।
आरोपी युवक भी महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने उसके खिलाफ महाराष्ट्र में दुष्कर्म का केस दर्ज कर रखा है। वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए गुरुग्राम आई थी। शनिवार रात दोनों में झगड़ा होने के बाद युवक ने युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।