फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: नशे ने बर्बाद किया परिवार, पति ने पत्नी को पीटा और बेटियों का दबाया गला, अब मामला दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 11:21 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने मंगोलपुरी में पत्नी को पीटने और बेटियों की हत्या के प्रयास में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 5 साल की बेटी आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलपुरी इलाके में एक युवक ने नशे में अपनी पत्नी से गाली-गलौज और जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी नौ और पांच साल की बेटियों को गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला ने दोनों बच्चियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को मिली थी फोन कॉल पर झगड़े की शिकायत
15 अप्रैल को मंगोलपुरी पुलिस को इलाके में दंपती के बीच झगड़ा और मासूम बच्चियों का गला दबाने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जहां घर पर कोई नहीं मिला। जांच में पता चला कि महिला दोनों बेटियों को लेकर संजय गांधी अस्पताल गई है। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। 

महिला की बेटी की नाजुक हालत के बाद सुनाई आप बीती
महिला ने पुलिस को बयान देने से मना कर दिया। क्योंकि मारपीट का आरोपी उसका पति था। पुलिस ने पहले झगड़े में मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने नौ साल की बेटी अस्पताल से छुट्टी दे दी। जबकि पांच साल की बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेटी की हालत देखने के बाद कुछ दिन बाद महिला ने पुलिस को बयान दिया। महिला ने बताया कि उसका पति निजी कंपनी में काम करता है। वह नशे का आदी है। शराब पीकर अक्सर मारपीट करता है। घटना वाले दिन झगड़े के बाद घर से भाग गया। महिला ने आगे बताया कि गला दबाने से दोनों बच्ची अचेत हो गई थी। उनके मुंह से खून निकल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें