उबर कैब में युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी चालक शिव कुमार यादव का बतौर गवाह बयान दर्ज किया जाएगा। बुधवार को विशेष अदालत ने बचाव पक्ष के आवेदन पर सुनवाई के बाद आरोपी को गवाह के रूप में बयान दर्ज कराने की अनुमति दे दी।
आरोपी का बयान बृहस्पतिवार को तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष दर्ज किया जाएगा। वहीं कोर्ट ने पीड़ित युवती और उसके मित्र आयुष को दोबारा गवाही के लिए बुलाने के बचाव पक्ष के आवेदन को खारिज कर दिया।
अदालत ने मौका-ए-वारदात, वसंत विहार स्थित प्रिया सिनेमा कांप्लेक्स और आसपास की सीसीटीवी फुटेज मंगाने की मांग को भी खारिज कर दिया।