फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार होगा महिला प्रोफेसर से बदसलूकी करने वाला डीन

Tue, 12 Aug 2014 06:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शारदा कॉलेज के डीन द्वारा महिला प्रोफेसर के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान लेने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी को भी अपने दस्तावेज देने को कहा गया है। इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए कॉलेजों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गत सप्ताह एक महिला प्रोफेसर ने कॉलेज के डीन पी रत्नास्वामी के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने, केबिन में बुलाकर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप लगाए थे।

पीड़िता की तहरीर पर डीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब प्रोफेसर के बयान दर्ज कराने के बाद डीन की गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने बताया कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा कॉलेज के चेयरमैन या अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी पुलिस को सूचित नहीं किया गया तो उन लोगों को भी 120 बी (साजिश) का आरोपी माना जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में 150 से अधिक कॉलेज हैं, जिनमें करीब 30 से 40 फीसदी स्टाफ महिलाएं हैं। महिलाओं के साथ किसी तरह की अभद्रता न हो इसके लिए कॉलेजों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें