फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: ABVP ने की संभावित प्रत्याशियों की घोषणा, कैंपेन शुरू; 22 मार्च को होगी वोटिंग

Fri, 15 Mar 2024 07:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 22 मार्च को चुनाव होंगे, जिसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना प्री-कैंपेन शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी की तरफ से इस बार अर्जुन आनंद, उमेशचंद्र अजमीरा, गोविंद डांगी, मंजुल पवार, काव्या पाल, मेधा सिंह, दीपिका शर्मा, उन्नति पंजीकर, एएस. स्टालिन, कनिष्क गौर, अभिषेक सिंह, आकाश कुमार रवानी मैदान में हैं। इन्हीं नामों में से जेएनयूएसयू सेंट्रल पैनल के लिए अंतिम चार नाम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद के लिए तय होंगे। एबीवीपी के कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में हॉस्टल टू हॉस्टल, क्लास टू क्लास कैंपेन के द्वारा प्रत्येक छात्र तक पहुंच रहे हैं। साथ ही विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रहित में किए गए पिछले पांच वर्ष के सकारात्मक कार्यों से उन्हें अवगत करा रहे हैं। 

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अलावा 42 काउंसलर के लिए चुनाव होने हैं। इन 42 काउंसलरों का चुनाव 16 स्कूलों और एक स्पेशल कंबाइंड सेंटर में संपन्न होंगे। चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि थी। कल चुनाव नामांकन से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। साथ ही 22 मार्च को चुनाव होंगे, जिसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना प्री-कैंपेन शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए एबीवीपी जेएनयू के सभी हॉस्टल्स और स्कूल्स में व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर रही है एवं विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यो को उनतक पहुंचा रही है।

एबीवीपी जेएनयू के मंत्री विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी तरह तैयार है। हम छात्रों के बीच से मुद्दों की समझ रखने वाले संभावित जेएनयूएसयू प्रत्याशियों के माध्यम से अभाविप का स्टूडेंट सेन्ट्रिक एजेंडा जेएनयू के छात्रों के बीच रखेंगे। छात्र-छात्राओं से संवाद के आधार पर शीघ्र ही जिम्मेदार तथा प्रभावी जेएनयूएसयू के लिए अभाविप अपना घोषणापत्र जारी करेगी। छात्रों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं मांगो को समझकर उसके अनुरूप समाधान तक पहुंचाने के लिए संघर्ष एवं कार्य करने वाला एकमात्र संगठन विद्यार्थी परिषद जेएनयू में सदैव से रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें