मंडावली इलाके में महिला की हत्या कर दी गई। करीब 26 साल की महिला का शव सड़ी-गली हालत में उसके कमरे से बरामद हुआ। पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव बरामद किया। वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पूर्व ही दंपति ने कमरा किराये पर लिया था।
मंडावली थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह गली नंबर-6, मंडावली से स्थानीय लोगों ने पुलिस को कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी थी।