फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के ईवीएम चैलेंज के दिन ही AAP करेगी EVM हैकॉथॉन, रखी ये शर्तें

Fri, 02 Jun 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज, आप विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने 3 जून को सभी राजनीतिक पार्टियों को ईवीएम हैक करने का चैलेंज दिया है। एनसीपी और सीपीएम ने चुनाव आयोग के इस चैलेंज को स्वीकार किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) भी इसी दिन अलग से ईवीएम हैक करेगी।
विज्ञापन


आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप के टेक्निकल टीम ने ये तय किया है कि हम अपनी टैंपर्ड ईवीएम का चैलेंज भी उसी दिन रखेंगे। यह वही ईवीएम है, जिसका डेमो बीते दिनों दिल्ली विधानसभा में दिया गया था।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हैकाथॉन चैलेंज के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट के साथ-साथ चुनाव आयोग से एक्सपर्ट को भी बुलाया जाएगा। हम हैकाथॉन उन्हीं शर्तों पर रख रहे हैं, जो शर्तें चुनाव आयोग ने दी है।
विज्ञापन


आप विधायक ने ये भी कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम चैलेंज के लिए जो शर्तें रखी हैं, उनके आधार कोई भी ये साबित नहीं कर सकता कि ईवीएम खराब है। 

इसके पहले आप ने चुनाव आयोग से ईवीएम के मदर बोर्ड में बदलाव करने की इजाजत न मिलने से हैकाथॉन में शामिल होने से इंकार दिया था। चुनाव आयोग के हैकाथॉन में शामिल न होने के मसले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सफाई दी है कि पार्टी की जगह चुनाव आयोग हैकाथॉन से पीछे हटा है। पार्टी के मुताबिक, आयोग कुछ भी करा रहा है लेकिन यह हैकाथॉन नहीं है।      

सिसोदिया के मुताबिक, चुनाव आयोग ने खुद माना है कि वो हैकाथॉन नहीं करा रहा है। आयोग ने कहा है कि वह पार्टियों को खुली चुनौती दे रहा है। सिसोदिया ने बताया कि हैकाथॉन कोई जादू का शो नहीं है कि कोई आएगा 'गुली गुली पाशा करेगा और मशीन हैक हो जाएगी। '  
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने क्या कहा था?

ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठे सवाल। - फोटो : फाइल फोटो
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) की ईवीएम हैकथॉन चैलेंज के तहत ईवीएम के मदरबोर्ड से छेड़छाड़ करने की मांग को खारिज कर दी है। आयोग का कहना है कि अगर ईवीएम के इंटरनल सर्किट से छेड़छाड़ की इजाजत दी जाती है, तो मशीन की वास्तविकता खत्म हो जाएगी।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों और दिल्ली एमसीडी चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने 3 जून से सभी पार्टियों को ईवीएम हैक चैलेंज दिया है। 

आप ने आयोग से कहा था कि हैकथॉन के लिए किसी तरह की गाइडलाइन्स न हो। क्योंकि, जो भी शख्स ईवीएम हैक करने जाएगा, वो आयोग की तय नियमों और शर्तों को कैसे मान पाएगा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने 90 सेकंड में ईवीएम हैकिंग का लाइव डेमो दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें