फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का पलटवार, जेटली पर दर्ज कराएंगे FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
DDCA घोटाले में वित्त मंत्री अरुण जेटली के मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने वाले बयान के बाद आप ने भी उनपर पलटवार करने की ठान ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेटली के ऐलान के तुरंत बाद जहां आप नेता आशुतोष ने कहा कि वे जेटली की धमकी से डरने वाले नहीं, वहीं संजय सिंह ने भी सोमवार को ट्विटर पर ये जता दिया है कि आम आदमी पार्टी भी इस मामले में पीछे नहीं हटेगी।

संयज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो अरुण जेटली और उनके घोटालेबाज साथियों पर FIR दर्ज कराएंगे। इससे साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर पीछे नहीं हटने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अरुण जेटली हैं बीजेपी के कलमाड़ी'

संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि क्रिकेट कामनवेल्थ के आरोपी अरुण जेटली जी बीजेपी के कलमाड़ी हैं। चोरी और सीनाज़ोरी नहीं चलेगी। भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी ही कहूंगा।
क्रिकेट कामनवेल्थ के आरोपी अरुण जेटली जी आप बीजेपी के कलमाड़ी है,चोरी और सीनाज़ोरी नही चलेगी,भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी ही कहूँगा सुना आपने।— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 20, 2015

वहीं दूसरी तरफ आप नेता आशुतोष ने कहा कि वे जेटली की धमकी से डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि पहले जेटली हमारे सवालों का जवाब दें।

इससे पहले DDCA घोटाले में नाम घसीटे जाने पर जेटली ने कहा था कि वे कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा, दीपक वाजपेयी के खिलाफ मामले दर्ज कराएंगे। जेटली ने अपनी पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद पर भी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
मैं कल @arunjaitley और उनके साथी घोटालेबाजों पर FIR दर्ज करूँगा।— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 20, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें