फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज घोटाला एक निजी चैनल की साजिश: आप

Sun, 20 Sep 2015 07:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज घोटाले के आरोपों से घिरी दिल्ली सरकार की ओर से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज जवाब देते हुए केंद्र सरकार और मीडिया पर हमला बोला।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्याज घोटाले के सभी आरोप गलत हैं। उनकी सरकार ने दिल्ली में 40 रुपए प्रति किलो का प्याज 30 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा ताकि जनता का फायदा हो सके।

लेकिन इसके बावजूद केजरीवाल सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है। जिसके चलते कुछ मीडिया संस्थान भी दिल्ली सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
ये भी पढ़ें>>सिसोदिया ने दिखाया घोटाले का कागज
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार के खिलाफ साजिश?

मनीष सिसोदिया ने आक्रमक अंदाज में तीखे शब्दों के साथ एक निजी टीवी चैनल और चैनल के मालिक पर हमला किया। सिसोदिया ने कहा कि एक कैंपेन के तहत जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम के मुताबिक मीडिया को इसका जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों दिल्ली सरकार पर ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार प्याज केंद्र सरकार से ही खरीदती है। केंद्र की एजेंसी SFAC से ही दिल्ली सरकार ने प्याज खरीदे थे। जिसका पूरा ब्यौरा उनके पास है। ऐसे में सरकार की ओर से किसी घोटाले का सवाल ही नहीं उठता।

बता दें कि आप नेता आशुतोष ने भी इससे पहले एक निजी चैनल पर ट्वीट कर निशाना साधा था। आशुतोष ने निजी चैनल के मालिक को टैग करते हुए ट्वीट किया था।
ये भी पढ़ें>>घोटाले में कैसे फंसी आप!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें