फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! AAP ने विरोधियों को कहा 'कमीनों'

विज्ञापन
विज्ञापन
आप के समर्थक और प्रचारक बॉलीवुड के मशहूर विशाल्र-शेखर जोड़ी के विशाल ददलानी ने एक बार फिर अपने उस गाने को दोहराया है, जिसमें उन्होंने विपक्षियों को 'कमीनों' कहा था।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली के चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष का प्रचार करते हुए फिर से अपने बैंड पर इस गाने को गाया।

उनका गाना किशोर कुमार के मशहूर गाने, 'बचना ऐ हसीनों, लो मैं आ गया' पर आधारित है। इसमें वह 'हसीनों' की बजाय 'कमीनों' शब्द का प्रयोग करते हैं। यानी कि उनका गाना है, 'बचना ऐ कमीनों, लो मैं आ गया'।
Trending Videos

आशुतोष की मौजूदगी में गाया गाना

दरअसल विशाल ददलानी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी ये गाना गाया था। लेकिन तब उन्होंने केवल अपने मन से गाया था।

अब ये गाना उन्होंने आप उम्मीदवार आशुतोष के प्रचार में और उनकी मौजूदगी में गाया है।

इससे ये तय हो गया है कि आप को इस गाने से कोई ऐतराज नहीं है। यहीं नहीं पार्टी के इस प्रचार रैली में खुद अरविंद केजरीवाल ने भी एक अजीबोगरीब बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि मैं किसी की लड़की के साथ नहीं भागा हूं।
विज्ञापन

'वे लोग कहते हैं मैं भाग गया हूं'

केजरीवाल ने कहा कि  कहा, 'लोग कहते हैं कि मैं भाग गया, लेकिन मैं यहीं हूं। मैं किसी की लड़की के साथ नहीं भागा। मैं यहां अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हूं। मैं पाकिस्तान भी नहीं गया।'

पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष के लिए चुनाव प्रचार करते वक्त केजरीवाल ने अपनी तुलना अर्जुन से करते हुए कहा, 'जब युद्ध से पहले दुर्योधन भगवान कृष्ण से मिलने गए, तो उसने उनकी सेना मांगी, जबकि अर्जुन ने भगवान का ही साथ मांगा। आज नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के पास धनबल है, लेकिन हमारे पास भगवान है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें