फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कैंसिल हुई नरेंद्र मोदी की 3डी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटिंग के पहले दिल्ली में बीजेपी की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में एक के बाद एक ग्रहण लगते जा रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली सहित पूरे देश में 100 स्थानों पर मोदी की 3डी रैली होने वाली थी।
विज्ञापन


लेकिन ऐन वक्त पर एक बार फिर मोदी की रैली कैंसिल कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक रैली रद्द होने के पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों में चुनाव प्रचार 8 अप्रैल की शाम थम जाएगा और वोटिंग 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

बार-बार क्यों रद्द हो रही है रैली?

बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की रैली बार-बार स्‍थगित होने से लोगों में भी कई तरह की चर्चाएं हैं। पिछली बार मोदी का गला खराब होने की वजह से उनकी रैली रद्द की जा चुकी हैञ जबकि 3डी रैली को 6 अप्रैल के बजाय 7 अप्रैल के लिए ‌स्‍थगित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी की रैली अब 11 अप्रैल को होगी। हालांकि 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद दिल्ली एनसीआर में मोदी की रैली का कुछ खास मतलब नहीं रह जाएगा। लेकिन देश के अन्य हिस्सों में चुनाव से पहले यह रैली अहम रोल प्ले कर सकती है।

नरेंद्र मोदी आज शाम 7 से 8 बजे के बीच 3डी रैली को अहमदाबाद से संबोधित करने वाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें