फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने कहा, कर्मचारियों को वेतन न दे सके तो नगर निगमों से तत्काल इस्तीफा दे भाजपा

Tue, 06 Apr 2021 05:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश, 31 मार्च तक का वेतन तत्काल जारी करे नगर निगम
  • फंड की कमी बताकर वेतन-पेंशन नहीं रोक सकते  
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने नगर निगमों से अपने कर्मचारियों के मार्च महीने तक का वेतन तत्काल जारी करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने कठोर टिप्पणी करते हुए यहां तक कहा है कि फंड न होने की कमी का बहाना बनाकर कर्मचारियों का वेतन या पेंशन नहीं रोकी जा सकती। आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर कठोर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों को वेतन देने में सक्षम नहीं है तो भाजपा को तत्काल निगमों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता विकास गोयल ने कहा है कि हाई कोर्ट ने वेतन-पेंशन को कर्मचारियों का मूल अधिकार बताया है। अगर भाजपा अपने कर्मचारियों के मूल अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती तो वह जनता की क्या सेवा करेगी। इससे बेहतर है कि भाजपा को निगमों को चलाने में अपनी अक्षमता के कारण तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें