फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की तस्वीर पर उठ रहे सवाल: भगत सिंह और बीआर आंबेडकर के बीच लगी थी फोटो, जानिए आप ने क्या दिया जवाब

Thu, 04 Apr 2024 08:43 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

आतिशी ने कहा है कि 'केजरीवाल आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी यह तस्वीर इसी बात का प्रमाण है। केंद्र सरकार ने झूठे आरोप में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है'।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की वीडियो ब्रीफिंग के दौरान पीछे लगी एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें भगत सिंह और डॉ. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर के बीच में मुख्यमंत्री केजरीवाल की तस्वीर लगी दिख रही है। इसको लेकर भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। इसके बाद आप ने भी पलटवार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि 'केजरीवाल आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी यह तस्वीर इसी बात का प्रमाण है। केंद्र सरकार ने झूठे आरोप में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। यह तस्वीर हमें याद दिलाने के लिए है कि आज भाजपा के खिलाफ जो संघर्ष चल रहा है वह किसी स्वतंत्रता की लड़ाई से कम नहीं है'। आतिशी ने कहा कि एक समय था जब देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ लड़ती थी। आज ऐसा समय है जब हमें सत्ता पक्ष की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करना है और अरविंद केजरीवाल वही कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें