फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक AAP के 12 अंदर, 13वें-14वें का भी आ गया नंबर?

Thu, 28 Jul 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sharad chauhan, rakhi bidlan
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और आशुतोष ने आशंका जताई है कि दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान और विधायक शरद चौहान भी हिरासत में लिए जा सकते हैं। राघव ने ट्वीट में कहा है कि राखी को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को समन किया है।
विज्ञापन


संभव है कि उन्हें हिरासत में ले लिया जाए। हालांकि किस मामले में उन्हें समन किया है इसका जिक्र ट्वीट में राघव चड्ढा ने नहीं किया है। वहीं आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली पुलिस आज (गुरुवार) आप के दो और विधायकों को गिरफ्तार कर सकती है। शरद चौहान और राखी बिड़लान को गिरफ्तार किया जा सकता है।'

आशुतोष ने यह भी लिखा कि 'सूत्र-नरेला से आप विधायक शरद चौहान से पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ता सोनी की कथित आत्महत्या मामले में नौ से अधिक घंटों तक पूछताछ की और उनसे पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता का नाम लेने को कहा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें अंजाम भुगतने को कहा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी आत्महत्या मामले के बाद बढ़ा दबाव

आशुतोष
गौरतलब है कि आप कार्यकर्ता सोनी ने 19 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर प्रताड़ित करने और यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया था।

इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को रमेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। दूसरी तरफ संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने कहा, 'हमने बुधवार को चौहान से पूछताछ की, लेकिन पूछताछ के लिए राखी बिड़लान को तलब नहीं किया गया। हमें नहीं पता कि इस तरह की आधारहीन अफवाहें कौन फैला रहा है। मैं इन सवालों का जवाब देते हुए थक गया हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें