फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस AAP विधायक को नहीं केजरीवाल पर भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पार्टी पर हमला बोला है। पुष्कर का मानना है कि विधानसभा के मौजूदा घटनाक्रम की जिम्मेदारी केजरीवाल पर है।
विज्ञापन


वहीं, पुष्कर ने वैचारिक स्तर पर योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण से नजदीकी जाहिर करते हुए स्वराज अभियान को आम लोगों के हित में काम करने वाला मिशन बताया। हालांकि, उन्होंने आप से इस्तीफा देने की बात से इंकार किया।

पंकज पुष्कर ने कहा कि केजरीवाल से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। केजरीवाल समेत उनकी सरकार ने उन्हें पूरी तरह निराश किया है। उन्होंने सवाल किया भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कैसी लड़ाई है, जिसमें दो लोगों को मंत्री पद से तो हटा दिया जाता है, लेकिन सदस्यता नहीं खत्म की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में चेक एंड वैलेंस का सिस्टम नहीं है

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने न सिर्फ पार्टी के आंतरिक लोकपाल की वैधता खत्म की, बल्कि राष्ट्रीय परिषद व कार्यकारिणी की वैधानिकता को भी तार-तार किया है।

पंकज पुष्कर ने कहा कि फिलहाल पार्टी में चेक एंड वैलेंस का सिस्टम नहीं है। पूरी पार्टी केजरीवाल के इर्द-गिर्द सिमट गई है। पुष्कर ने सवाल किया कि क्या 34 देशों के एनआरआई समेत देशवासियों ने आप को चंदा बिहार के महागठबंधन को समर्थन देने के लिए दिया था।

योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण से अपनी नजदीकियों के बारे में पंकज पुष्कर का कहना है कि व्यक्ति से नहीं, हमारा ताल्लुक विचारधारा से है। संयोग से 90 फीसदी विचार दोनों नेताओं से मिलते हैं। कभी यही वैचारिक सहमति केजरीवाल से थी। स्वराज अभियान के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि इससे कतई इंकार नहीं, लेकिन अभी पार्टी बनाने पर फैसला नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें