फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली जीत के लिए आप ने बनाया दिल्ली मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में बेशक अभी करीब दो साल बचे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब चुनाव के लिए ताल ठोंक दी है। शुरुआती कोशिश दिल्ली मॉडल पर प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा करने की है।
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी ने दिल्ली से एक टीम पंजाब भेजी है। पूरी टीम तीन महीने तक पंजाब की सभी विस सीटों की फील्ड स्टडी करेगी। दरअसल, ‘आप’ पंजाब विस को काफी संजीदगी ले रही है।

इसकी बड़ी वजह संसदीय चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बना है। पंजाब से ‘आप’ के चार सांसद हैं, जबकि करीब 24 फीसदी वोट भी मिला है। पार्टी का मानना है कि पंजाब की फिजा ‘आप’ के हक में है।
विज्ञापन


आम लोगों के बीच पार्टी की गुडविल भी है। पार्टी की चुनौती फिलहाल गुडविल को वोट में बदलने की है। इसके लिए बुनियादी जरूरत मजबूत संगठन खड़ा करने की है।

पार्टी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में संगठन की बुनियाद डालने वाले आशीष तलवार और दुर्गेश पाठक की टीम के मंझे सदस्यों को पंजाब भेजा गया है।
विज्ञापन

बूथ लेवल पर बनेंगी कमेटियां

पूरी टीम प्रत्येक विस का दौरा करेगी। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली की टीम पंजाब में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों, विस व जिला इंचार्ज से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

दिल्ली मॉडल पर ‘आप’ पंजाब में भी बूथ लेवल कमेटियां तैयार करेगी। इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है। योजना के मुताबिक, प्रत्येक बूथ पर 10 सदस्यीय एक कमेटी बनेगी।

इसके प्रत्येक सदस्य को अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से नियमित तौर पर संपर्क करना होगा। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अक्तूबर के आखिर तक पार्टी का पंजाब में बूथ स्तर तक संगठन तैयार हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें