फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह: आप नेता रीना गुप्ता ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- आठ दिन में सिर्फ तीन घंटे पूछताछ क्यों

Sun, 15 Oct 2023 09:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि ईडी ने संजय सिंह को आठ दिन रिमांड में रखा, लेकिन उनसे केवल तीन घंटे ही पूछताछ की।
 
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने सांसद संजय सिंह को रिमांड में लेकर ईडी की ओर से पूछे गए सवालों पर प्रश्न उठाया है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि ईडी ने संजय सिंह को आठ दिन रिमांड में रखा, लेकिन उनसे केवल तीन घंटे ही पूछताछ की। इससे भी बड़ा हास्यप्रद ये है कि ईडी ने उनसे अधिकतर गैर जरूरी प्रश्न किए।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी। ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति को तैयार और लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसका उद्देश्य कथित तौर पर कुछ शराब निर्माताओं, थोक और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें