आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा के बधाई संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया। चड्ढा ने सीएम मान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और चुटकी लेते हुए लिखा- छोटे दा नंबर वड्डे तो बाद ही आता है, यानि (छोटे की बारी तभी आती है जब बड़ा बसा हो)। मेरे वड्डे वीर (बड़े भाई) भगवंत मान साब और डॉ गुरप्रीत कौर को सुखी और धन्य वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर विवाह बंधन में बंधेंगे। 48 साल के भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता, राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। भगवंत मान, मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पंजाब के पहले मुख्यमंत्री होंगे। गुरप्रीत कौर से मुख्यमंत्री मान का रिश्ता उनकी माता और बहन ने कराया है।
विज्ञापन
ट्वीटर पर मुख्यमंत्री को बधाइयां
बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह की खबर मीडिया में आते ही उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लग गया। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट किया कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान को जीवन में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं। मैं उनके सुखद विवाह की कामना करता हूं।’ पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह दोनों के लिए आजीवन प्यार, सम्मान और साथ की कामना करते हैं। अमन अरोड़ा ने भगवंत मान को नया विवाहित जीवन शुरू करने के लिए बधाई देते हुए लिखा- मैं दोनों के सुख, प्रेम, समृद्धि, स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
राघव चड्ढा के बधाई संदेश ने जीता लोगों का दिल
उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा के बधाई संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया। चड्ढा ने सीएम मान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और चुटकी लेते हुए लिखा- छोटे दा नंबर वड्डे तो बाद ही आता है, यानि (छोटे की बारी तभी आती है जब बड़ा बसा हो)। मेरे वड्डे वीर (बड़े भाई) भगवंत मान साब और डॉ गुरप्रीत कौर को सुखी और धन्य वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
राघव चड्ढा आप में सबसे योग्य कुंवारे
इसके अलावा, चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा की है, इसमें एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी था, इस पोस्ट में लिखा था, और, एक ने सोचा कि राघव चड्ढा आप में सबसे योग्य कुंवारे थे।
विवाह की तैयारियों का जिम्मा राघव चड्ढा पर
आपको बता दें कि मु्ख्यमंत्री के आवास पर आज एक सादे समारोह में भगवंत मान और गुरप्रीत कौर का विवाह होगा, जिसकी तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा को सौंपा गया है। इस समारोह में चुनिंदा और परिवार के खास लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है। समारोह राघव चड्ढा की देखरेख में होगा।