फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्ता के नशे में चूर हैं भाजपा नेता'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के एक बयान की ‘आप’ ने निंदा की है। टमाटर की बढ़ती कीमतों पर झा का कहना था कि यह अमीरों का खाना है। गरीबों को इसकी फिक्र नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में हैं। इस तरह के बयान बीमार मानसिकता को दिखाता है।

वहीं, पार्टी के मुताबिक, सत्ता में रहते हुए कांग्रेस के नेता भी इसी जुबान में बोलते थे। इसी रास्ते पर भाजपा नेता भी जा रहे हैं।

BJP ने किया जनता का अपमान

भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा के टमाटर लाल गाल वाले खाते हैं, बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने इस बयान को दिल्ली की जनता का अपमान करार दिया है।

भाजपा प्रभारी के इस बयान से दिल्लीवासी न केवल अपमानित हुए हैं बल्कि महंगाई की जलन पर नमक छिड़ने जैसा है। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में टमाटर आम जरूरत की सब्जी है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में जमाखोरों के अच्छे दिन आ रहे हैं। टमाटर फूटकर गिरने से भी पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन

सेहतमंद लोगों का भी मजाक उड़ाया

आलू-प्याज व टमाटर का इस्तेमाल गरीब आदमी के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोग भी करते है। बयान देकर न सिर्फ बढ़ती महंगाई को वाजिब ठहराया है बल्कि दिल्ली के सेहतमंद लोगों का भी मजाक उड़ाया है।

मुकेश शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रभात झा ने माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें