फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों नहीं बन रही बात: हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर फंसा पेच, AAP कर रही 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी

Fri, 06 Sep 2024 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी सूत्रों का दावा है कि आप 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। रविवार को पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस व आप के गठबंधन में खटपट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप में गठबंधन नहीं होने के आसार बढ़ गए हैं। सीटों को लेकर अब तक दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में आप हरियाणा के 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह हरियाणा के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। चुनाव से पहले पार्टी के बड़े नेताओं ने हरियाणा में बड़े स्तर पर रैली की। इन रैली को देखते हुए आप कांग्रेस से ज्यादा सीट मांग रही है।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का दावा है कि आप 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। रविवार को पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी लंबे समय से संगठन को हरियाणा में मजबूत कर रही है। इसे देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस से 10 सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस इतनी सीटें देने को तैयार नहीं हुई। कांग्रेस पांच से सात सीटें देने की पेशकश कर रही थी। सीटों की संख्या कम होने पर आप और कांग्रेस के बीच सहमति बनती हुई नहीं दिख रही है। 

विज्ञापन

इससे पहले आप और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ा था। हरियाणा में आप को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दी गई है। लेकिन, आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता भाजपा से नवीन जिंदल से हार गए थे। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ कांग्रेस को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। टिकट बंटवारे पर अपने ही नेताओं का कांग्रेस विरोध झेल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें