फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का पलटवार- 'पीएम की डिग्री और मार्कशीट में हैं अलग-अलग नाम'

Mon, 09 May 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से चल रहे नरेंद्र मोदी के डिग्री विवाद में आज एक बड़ा मोड़ तब आ गया जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अरुण जेटली ने खुद प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में सफाई दी और कहा कि मोदी जी की डिग्री असली है।
विज्ञापन


भाजपा की इसी सफाई के बाद आम आदमी पार्टी ने जवाबी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अमित शाह और अरुण जेटली के दावे को गलत ठहराते हुए कहा कि पीएम मोदी की डिग्रियां फर्जी हैं।

आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि अमित शाह और अरुण जेटली कोई भगवान नहीं हैं कि जो वो कहें वो जनता मान लेगी। उन्होंने अमित शाह और जेटली समेत मोदी को भी देश से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री और मार्कशीट में हैं अलग साल

- फोटो : PTI
आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोदी की जो डिग्री और मार्कशीट भाजपा के प्रेस कांफ्रेंस में दिखाई गई उसमें विरोधाभास है। आशुतोष का कहना है कि पीएम के मार्कशीट में तो उनका नाम नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी है, वहीं डिग्री में उनका नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।

आम आदमी पार्टी का सवाल है कि आखिर मार्कशीट और डिग्री में नाम कैसे बदल गया। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मार्कशीट 1977 की है तो डिग्री 1978 की कैसे हो सकती है।

साथ ही आशुतोष ने ये भी सवाल उठाया कि उनके रोल नंबर में कैसे बदलाव आ गया। इन्हीं सब सवालों को लेकर आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी समेत अमित शाह और अरुण जेटली तक पर जोरदार हमला किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें