फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को पूर्ण राज्य का सपना दिखाएगी आप, पार्टी घर-घर जाकर बताएगी नफा-नुकसान

Sun, 12 Aug 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) पूर्ण राज्य का सुनहरा सपना दिखाकर दिल्लीवालों को लुभाने की रणनीति पर काम कर रही है। आप की कोशिश है कि इसके सहारे ही लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार के खिलाफ बनने वाले सत्ता विरोधी रुझान को रोका जाए। 
विज्ञापन


इसके लिए आप हर घर तक जाएगी। आम दिल्लीवालों को बताया जाएगा कि पूर्ण राज्य हो जाना ही दिल्ली की हर मर्ज की दवा है। पार्टी का मानना है कि इसके सहारे लोगों को पार्टी के हक में लामबंद किया जा सकेगा।      

दरअसल, कानून व्यवस्था किसी भी राज्य का बेहद अहम मसला होता है। लेकिन, दिल्ली के पूर्ण राज्य न होने से दिल्ली पुलिस प्रदेश सरकार के अधीन नहीं है। वहीं, सर्विसेज के मामले में भी विवाद अभी नहीं थमा है। 
विज्ञापन


पार्टी समेत दिल्ली की चुनी सरकार का मानना है कि दोनों दिल्ली सरकार के अधीन होने चाहिए। इसके बाद वह अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट को पूरा कर सकेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर की जा सकेगी। 

दिल्ली को चौथाई राज्य करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सार्वजनिक तौर पर कई बार इसकी चर्चा भी कर चुके हैं। साथ ही फार्मूला दिया है कि एनडीएमसी एरिया को छोड़कर बाकी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाए। इससे तकनीकी पेंच भी खत्म हो जाएगा।    
  
17 अगस्त से होगी आंदोलन की शुरुआत
आप एक बार फिर पूर्ण राज्य के आंदोलन को लेकर सड़क पर उतरने जा रही है। इसकी शुरुआत 17 अगस्त से होगी।  प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय की अगुवाई में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करेंगे। 

इसके बाद आप घर-घर तक इस आंदोलन को लेकर जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि पूर्ण राज्य ने होने से ही दिल्ली सरकार अपने वायदे को पूरा नहीं कर पा रही है। इसमें खासतौर से सीसीटीवी प्रोजेक्ट, डोर स्टेप डिलिवरी ऑफ राशन, मोहल्ला क्लीनिक जैसे प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। लोगों को बताया जाएगा कि दिल्ली की हर समस्या का हल पूर्ण राज्य के दर्जे में है।    
विज्ञापन

सत्ता विरोधी रुझान को भी दबाने की होगी कोशिश    

पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक, पूर्ण राज्य के दर्जे के आंदोलन से आप सरकार के खिलाफ बनने वाले किसी भी तरह के सत्ता विरोधी रुझान को दबाया जा सकता है।

अनधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्य, मोहल्ला क्लिनिक, डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ राशन व सीसीटीवी कैमरे लगवाने समेत सभी बड़े प्रोजेक्ट के पूरा न होने का ठीकरा उपराज्यपाल व केंद्र सरकार पर फोड़ा जाएगा। रणनीतिकार मानते हैं कि अगर कारगर तरीके से लोगों को समझाया जा सका तो भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में मदद मिलेगी।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें