फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने मुख्य सचिव की मंशा पर सवाल उठाए, अस्पताल के कथित भ्रष्टाचार के मामले में घेरा

Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने अरुणा आसफ अली अस्पताल के कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य सचिव व उपराज्यपाल पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि अस्पताल के एचओडी ने अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत स्वास्थ्य विभाग व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को करीब दस बार लिखित तौर पर की । उन्होंने साक्ष्य भी पेश किये, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।             
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता ने इस मकसद से मुख्य सचिव को शिकायत की थी कि वह सख्त कार्रवाई करेंगे। लेकिन वह भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े दिख रहे हैं। इस मसले में उन्होंने मुख्य सचिव की मंशा पर सवाल खड़ा किया।            

दूसरी तरफ, पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि आप के किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ कोई झूठा आरोप भी लगा दे तो दिल्ली पुलिस, एसीबी से लेकर सीबीआई तक सक्रिय हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

anshu prakash - फोटो : अमर उजाला
लेकिन एक अधिकारी अपने विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करता है, लेकिन न तो उपराज्यपाल कार्यालय और न ही मुख्य सचिव स्तर पर कोई कार्रवाई की जा रही है। उल्टा शिकायत की फाइल को दबाकर शिकायतकर्ता को ही फंसाने की कोशिश की जाती है।    
         
दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि कोई भी सरकारी अधिकारी अपने आकाओं के सहयोग के बगैर भ्रष्टाचार का कोई भी काम नहीं कर सकता है। वहीं, भाजपा की तरफ से इस मामले में उपराज्यपाल और मुख्य सचिव को बचाने की कोशिश से से यह आशंका है कि इसमें बड़े पैमाने पर मिलीभगत है। पार्टी की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।            
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें