फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल के जिम में आपस में भीड़े 2 ट्रेनर, बेसमेंट में गिरने से एक की मौत

Thu, 19 Jul 2018 09:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
Jim Trainer
विज्ञापन

बुधवार देर रात सेक्टर-49 स्थित इरोज सिटी मॉल में दो जिम ट्रेनरों का आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों लड़ते हुए भूतल पर बनी शाफ्ट के गेट से टकरा गए। गेट टूटने से दोनों ही शाफ्ट में से लोअर बेसमेंट में जा गिरे, जिन्हें जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा उपचाराधीन है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव डेरा दिल्ली निवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार और अकलीमपुर निवासी प्रवीन सेक्टर-49 स्थित इरोज सिटी मॉल की पहली मंजिल पर स्थित प्ले फिटनेस में जिम ट्रेनर थे। इनके साथ दो अन्य युवक भी यहां जिम ट्रेनर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी के बाद अनिल और प्रवीन नीचे उतर रहे थे। उतरते वक्त दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब दोनों मॉल के भूतल पर पहुंचे तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों मारपीट करते हुए मॉल के बाहर की तरफ आ गए।

आरोप है कि यहां प्रवीन ने अनिल को धक्का दिया तो वह शाफ्ट पर लगे गेट से टकरा गया जिससे गेट टूट गया। इस दौरान उसने प्रवीन को पकड़ा हुआ था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने लगा और दोनों शॉफ्ट से नीचे लोअर बेसमेंट में जा गिरे। इस घटना में अनिल के सिर में गंभीर चोटें लगीं जबकि प्रवीन को कम चोटें आईं। लोअर बेसमेंट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत आर्टिमिस अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को  सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के उपरांत अनिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रवीन को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। मृतक अनिल के भाई ने बताया कि अनिल यहां करीब 1 वर्ष से काम कर रहा था। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंच गए। बृहस्पतिवार सुबह जब उन्होंने मॉल की सीसीटीवी फुटेज देखी तो पाया कि जिम के चारों ट्रेनर एक साथ बाहर निकले थे। 

जिस वक्त अनिल और प्रवीन का झगड़ा हुआ उस वक्त अन्य दोनों ट्रेनर दूर खड़े तमाशा देख रहे थे, उन्होंने दोनों को रोकने का प्रयास भी नहीं किया। अनिल को शॉफ्ट में धक्का देते हुए प्रवीन सीसीटीवी में कैद हो गया है।  पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानी प्रभारी के अनुसार मृतक के भाई संजय साहू की शिकायत पर मुख्य आरोपी प्रवीन सहित गांव मांडी निवासी आशीष और कादरपुर निवासी आशीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें