फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'आप' ने फिर साधा एलजी पर निशाना, कहा- उनसे नहीं संभल रही कानून व्यवस्था

Tue, 20 Jun 2023 08:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि उपराज्यपाल से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। इसलिए दिल्ली में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। साउथ कैंपस के अंदर घुसकर छात्र निखिल चौहान की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। आप के नेताओं ने सोमवार सुबह ट्वीट करके आरोप लगाया कि उपराज्यपाल अपना कार्य करने के बजाय दिल्ली सरकार के काम का श्रेय लेने में लगे रहते है। 

विज्ञापन


पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि उपराज्यपाल से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। इसलिए दिल्ली में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कक्कड़ ने कहा कि रविवार शाम को साउथ कैंपस के अंदर घुसकर छात्र निखिल चौहान की हत्या कर दी गई। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसके पिता को रोते-बिलखते देखकर दिल दहल गया। सिर्फ निखिल को ही नहीं मारा गया, बल्कि उसके पूरे परिवार को मारा गया है। इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। कभी युवती को कार के नीचे 12 किलोमीटर तक घसीटा जाता है तो कभी घर में घुसकर दो युवतियों को गोली मार दी जाती है। इन घटनाओं से पता चलता है कि दिल्ली में लोग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली की कानून व्यवस्था आती है और वह दिल्ली में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है। भाजपा के मंच पर बड़े अपराधी पाए जाते हैं। यही कारण है कि अपराधी निडर हो गए हैं।
विज्ञापन


रेल यात्रियों की सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला
आम आदमी पार्टी ने गत दिनों की तरह सोमवार को भी रेलवे में यात्री सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर केंद्र सरकार पर हमला बोलने का सिलसिला जारी रखा। आप नेता एवं विधायक संजीव झा ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री सिर्फ प्रचार करने में व्यस्त हैं, जबकि रेलवे की हालत बदतर हो गई है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को प्रचार छोड़कर रेलवे की कमियों को दूर करके सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने मानवीय चूक के चलते हो रहे ट्रेन हादसे पर सवाल खड़ा किया।

पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संजीव झा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पहले हुए रेल हादसों से सबक लेती तो उड़ीसा के बालासोर में इस सदी की सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटना नहीं होती। देश में 70 फीसद ट्रेन हादसे पटरी का सही रखरखाव न होने की वजह से हुए हैं। इसके बाद भी 2017-18 की तुलना में 2022-23 में 50 फीसदी कर्मचारी ही रह गए हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री ठीक से ट्रेन नहीं चला सकता, वो देश क्या चलाएगा। इसलिए अब देश को योग्य और समस्याओं का समाधान देने वाले लोगों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में 35 रेल दुर्घटनाएं और 2022-23 में 48 रेल दुर्घटनाएं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें