फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का घोंटा गला: दोस्त के फ्लैट पर ले जाकर शादीशुदा युवक ने लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी इस हाल में उसे छोड़ हुआ फरार

Sun, 03 Jul 2022 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

युवती को लिफ्ट देकर आरोपी उसे अपने दोस्त के फ्लैट पर ले जाकर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 27 वर्षीय युवती को लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे बहाने से अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार (41) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ उत्तरी दिल्ली में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। वहीं आरोपी नरेंद्र बुराड़ी इलाके में रहता है। शुक्रवार दोपहर को युवती किसी काम से बाईपास जाने के लिए घर से निकली थी। इस बीच रास्ते में उसे आरोपी नरेंद्र मिला। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। नरेंद्र शादीशुदा है और उसका अपना कारोबार है। नरेंद्र ने पीड़िता को देखकर बाइक रोक दी। पूछताछ करने पर पीड़ित ने बताया कि वह बाईपास जा रही है। जिस पर नरेंद्र ने उसे वहां छोड़ देने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती से कहा कि उसे बुराड़ी में दोस्त के यहां कुछ काम है, काम होते ही फौरन निकल लेंगे। इसके बाद वह उसे अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया।
विज्ञापन

वहां उसने युवती को खाने के लिए चाउमीन और कोल्डड्रिंक ऑफर की। कोल्डड्रिंक पीते ही युवती को नशा छाने लगा। इस बीच आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने नशे की हालत में विरोध किया, लेकिन आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह उसे बदहवास हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें