प्रेमिका नजरअंदाज करने लगी, प्रेमी को अपनी प्रेमिका के दूसरे युवक से संबंध होने का शक हो गया। इस पर युवक ने ऐसा कांड किया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए
वारदात नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर - 7 की है। प्लाट में 13 फरवरी को जली अवस्था में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। आरोपियों ने महिला से दोस्ती के शक में युवक का सिर पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी।
फिर शव को थिनर से जला दिया था। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शव की शिनाख्त संदीप (21) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपियों की पहचान विकास उर्फ नकली व दीपक के रूप में हुई है।
उपायुक्त आलोक कुमार ठाकुर के अनुसार, हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। युवक की पहचान के लिए शव का पोस्टर बनवाकर उसे दीवारों पर लगवाया गया। टीम ने मृतक की फोटो दिखाकर भी पहचान की कोशिश की।