फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: भीमताल से दिल्ली लौट रहा था छात्र-छात्राओं का दल, बेकाबू होकर खाई में गिरा वाहन, 16 बच्चे घायल

Mon, 12 Jan 2026 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल (नैनीताल)/ दिल्ली

सार

अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल से दिल्ली वापस जा रहा छात्र-छात्राओं से भरा टेंपो ट्रेवलर रविवार शाम 5:30 बजे अनियंत्रित होकर बोहराकून के पास 50 फुट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को रस्सी और हाथ पकड़ कर खाई से बाहर निकाला। वाहन में 24 छात्र-छात्राएं, दो शिक्षक और एक चालक था। पुलिस के मुताबिक कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


दिल्ली से छात्र-छात्राओं का दल अपने टीचरों के साथ घूमने के लिए भीमताल आया था। रविवार शाम सभी दिल्ली लौट रहे थे। बोहराकून के पास एक कार ने टेंपो ट्रेवलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस बीच कार को बचाने के चलते टायर रोड से उतरा और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन खाई में एक पेड़ के बीचोबीच जा फंसा और बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में बस में सवार 16 विद्यार्थी घायल हो गए। भीमताल पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर एक घंटे में घायल 16 बच्चों को भवाली सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन


गंभीर घायल निखिल (16), दिवा (15), अंशुल (16) और एंजेल (16) सभी निवासी वैशाली, दिल्ली को हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया। मृदुल, अरनाया, मयंक, काव्या, आयुष यादव, आदित्य, विराट, आकाश, आराध्या, मुदित और नमन को हल्की चोट आने पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

लक अमित कुमार ने बताया कि कार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि हादसे में घायल चार छात्रों को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल ने घटना स्थल और सीएचसी में पहुंचकर घायलों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें