फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का घोंटा गला: युवती से मित्रता कर बनाया हवश का शिकार, पीड़िता बोली- आरोपी के भाई-जीजा भी देते थे ये धमकी

Sun, 08 May 2022 10:47 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

दिल्ली के जैतपुर निवासी एक युवती ने गाजीपुर रोड निवासी एक युवक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। विरोध करने पर उसके भाई व जीजा पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जैतपुर निवासी एक युवती ने गाजीपुर निवासी युवक पर दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे घर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई और जीजा के साथ मिलकर उसे धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में मुख्य आरोपी सहित उसके भाई व जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एनआईटी महिला थाना में 19 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले दोस्ती गाजीपुर रोड निवासी दिपेश से हुई थी। आरोपी ने 26 मार्च को अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी के भाई व जीजा राकेश व प्रवीण ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

इससे वह काफी डर गई और इसके चलते वह किसी को कुछ नहीं बता पाई। आरोपी उसे दोबारा से धमकाने लगे तो पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ युवती ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें