फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दूसरी पत्नी के लिए चार बच्चों सहित पहली को किया बेघर, महिला बोली- पति उसको ले आया है घर

Sun, 08 May 2022 10:07 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पलवल के गदपुरी थाने में एक महिला ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि घर के खर्च व बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये नहीं देता और मांगने पर मारपीट करता है। करीब एक माह पहले एक महिला को लेकर घर आ गया और कहा कि उससे शादी कर ली है। विरोध करने पर बच्चों सहित मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में दूसरी पत्नी के चक्कर में पहली पत्नी व चार बच्चों को घर से निकाल देने की घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर बच्चों सहित घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



गदपुरी थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर धर्म चंद के अनुसार गांव सिकंदरपुर निवासी विजयवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके चार बच्चे हैं। पति रोहताश आवारा किस्म का है। उसने सारी जमीन बेचकर रुपये आवारागर्दी में उड़ा दिए हैं। घर के खर्च व बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये नहीं देता और मांगने पर मारपीट करता है। 

करीब एक माह पहले एक महिला को लेकर घर आ गया और कहा कि मैंने इससे शादी कर ली है। विरोध करने पर उसे व उसके चारों मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों पर कार सवार युवकों ने किया हमला
वहीं पलवल में ही घर से कपड़े खरीदने गए दो भाइयों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। जांच अधिकारी राजेंद्र के अनुसार गांव थंथरी निवासी देवदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने भाई शशि के साथ अमरपुर चौक स्थित दुकान पर कपड़े खरीदने गया था, तभी अल्टो कार में सवार करो गांव हंसापुर निवासी राहुल, रामपुर खोर निवासी तुषार व कुलैना निवासी देवा व अन्य युवक आए और हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें