फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहलाने वाली घटना: अलीपुर में दंपती और दो बच्चों की मौत, इंद्रपुरी में भी दो लोगों ने तोड़ा दम; जानें मामला

Sun, 14 Jan 2024 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में रविवार को दर्दनाक घटनाएं घटीं। दिल्ली के अलीपुर में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि इंद्रपुरी में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। रात में ये सभी अंगीठी जलाकर सोए थे। दम घुटने से मौत की आशंका है।
विज्ञापन
खेड़ा कलां गांव में मौके पर लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां अलीपुर के खेड़ा कलां गांव में अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में रात में अंगीठी जला कर सोने की बात सामने आई है। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।

अलीपुर के खेड़ा कलां गांव में मरने  वाले की पहचान 40 साल के राकेश, उनकी पत्नी ललिता (38), बेटा पियूष (8) और सन्नी (7) साल के रूप में हुई है। राकेश टैंकर चालक थे। परिवार मूलतः बिहार के मुंगेर का रहने वाला था।
विज्ञापन


अतिरिक्त डीसीपी (बाहरी उत्तर) बी भरत रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दंपती और 2 बच्चों की मौत हो गई है। एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। अंगीठी के नमूने एकत्र किए गए हैं। संदेह है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। हर पहलू से जांच चल रही है।
 

इंद्रपुरी में दो लोगों की मौत
इंद्रपुरी इलाके में सी ब्लॉक में भी दो लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अभिषेक और सोम बहादुर शामिल हैं। दोनों कमरे में अंगीठी जला कर सो रहे थे। दम घुटने से मौत की आशंका है। दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

द्वारका में हुई थी दो लोगों की मौत
द्वारका इलाके के पोचनपुर गांव में कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाई गई आग एक परिवार के लिए काल बन गई। गुरुवार की रात दम घुटने से युवा दंपती की मौत हो गई जबकि हादसे में इनका दो माह का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया।

 
विज्ञापन

मृतकों की शिनाख्त मानव (24) और इसकी पत्नी नेहा (21) के रूप में हुई है। सुबह के समय पास में रहने वाला मानव का छोटा भाई अजय (12) घर पहुंचा तो भैया-भाभी का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से मासूम आयुष (दो माह) के रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसियों को खबर दी गई तो उन्होंने खिड़की का कांच तोड़ा। अंदर बिस्तर पर मानव व नेहा अचेत पड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें