फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर 85 हजार की ठगी

Sun, 30 Nov 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती दर पर लोन दिलाने के झांसे में आकर एक बुजुर्ग ठगी का शिकार हो गए। खुद को एक बैंक का फील्ड ऑफिसर बताने वाले ठगों ने उनसे दस्तावेज लेकर खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से ठगी की शिकायत की है।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर-16ए निवासी 65 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ रखेजा पिछले दिनों कार खरीदने का प्लान बना रहे थे। रखेजा के मुताबिक करीब चार दिन पहले उनके पास एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने संजय कुमार नाम से अपना परिचय दिया और खुद को एक कॉरपोरेट बैंक का फील्ड अफसर बताया।

उसने बताया कि बैंक बुजुर्गों को बहुत ही कम ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। उन्होंने लोन लेने की स्वीकृति दे दी। इस पर संजय कुमार ने बताया कि लोन के लिए कागजी कार्रवाई करने के लिए एक आदमी को बैंक से भेजा जा रहा है। दूसरे दिन एक व्यक्ति आया।
विज्ञापन


उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए रणजीत उर्फ अमित कुमार नाम से अपना परिचय दिया। रणजीत ने औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर बुजुर्ग से तीन चेक, आवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज लिए और चार दिन में लोन मिलने की बात कह कर चला गया।

ठगों ने इन चेकों के जरिए एचडीएफसी बैंक के उनके खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए और उनका खाता बंद करा दिया। शुक्रवार को बैंक पहुंचने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। एसएचओ सेंट्रल ने बताया कि चेक से जिन खातों में धन ट्रांसफर कराया गया है, उन खाता धारकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें