आरडीसी में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश ट्रांसपोर्ट कारोबारी के मुनीम से 80 हजार रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। बैग में नगदी के अलावा चार ब्लैंक चेक भी थे।
मुनीम रुपये जमा करने पैदल ही बैंक जा रहा था। मुनीम ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन लुटेरे हापुड़ रोड की तरफ भाग गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
राजनगर 2/209 निवासी सुनीत दीवान ने बताया कि उनका यूपी बार्डर पर ट्रांस गल्फ फोर्जन फोड कंटेनर नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार है।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे मुनीम दुर्गेश मिश्रा आरडीसी में फेडरल बैंक में 80 हजार रुपये जमा करने जा रहा था। मुनीम ने आरडीसी स्थित एक्सिस बैंक से रुपये निकाले और रिलायंस वर्ल्ड में बिल जमा करने गया।
लौटते समय बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर भाग गए। बैग में नगदी के अलावा जरूरी कागजात और 4 ब्लैंक चेक भी थे। दोनों बदमाश हेलमेट पहने थे। बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाया।